सिद्धार्थनगर: सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों और ‘दस्तक अभियान’ का किया औचक निरीक्

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. चौरसिया ने शनिवार को जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और ‘दस्तक अभियान’ की प्रगति का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. चौरसिया ने शनिवार को जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और ‘दस्तक अभियान’ की प्रगति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.जी. सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।


क्षेत्रीय भ्रमण और टीकाकरण की जांच

अधिकारियों की टीम ने इटवा, खुनियाँव और बांसी क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान इटवा और खुनियाँव के बरगदवा में संचालित टीकाकरण सत्रों का अवलोकन किया गया। वहीं, बांसी क्षेत्र के रैना जोत उपकेंद्र पर लाभार्थियों की संख्या और वैक्सीन की उपलब्धता की बारीकी से जांच की गई। सीएमओ ने निर्देशित किया कि कोई भी लक्षित बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे।

दस्तक अभियान की समीक्षा

संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए चल रहे ‘दस्तक अभियान’ के तहत बरगदवा चाई जोत, सुभासनगर सहजी और जनिया जोत क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। डॉ. चौरसिया ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर स्वच्छता और शुद्ध पेयजल के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि डेटा फीडिंग और रिपोर्टिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोल्ड चेन प्रबंधन के निर्देश

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.जी. सिंह ने कोल्ड चेन के रखरखाव और लॉजिस्टिक की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि टीकाकरण कार्यक्रम सुचारू रूप से चलता रहे। अधिकारियों के इस औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य महकमे में सक्रियता देखी गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.