महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती: शिक्षा की ज्योति से समाज बदलने का संकल्प

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश आधुनिक भारत के महान समाज सुधारक, विचारक और ‘सत्य शोधक समाज’ के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती आज पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

.

उत्तर प्रदेश आधुनिक भारत के महान समाज सुधारक, विचारक और ‘सत्य शोधक समाज’ के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती आज पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सम्राट अशोक क्लब उत्तर प्रदेश शाखा ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके महान योगदानों को याद किया।

वक्ताओं ने फुले जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक समाज सुधारक ही नहीं, बल्कि एक महान क्रांतिकारी और दार्शनिक भी थे। 1 जनवरी 1848 को पुणे में देश का प्रथम बालिका विद्यालय खोलकर उन्होंने भारत के शैक्षिक और सामाजिक ढांचे में ऐतिहासिक परिवर्तन की नींव रखी थी। उन्होंने अपनी जीवनसंगिनी, राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर उन्हें देश की पहली महिला अध्यापिका बनाया, जो स्त्रियों और वंचितों के अधिकारों के लिए एक युगांतरकारी कदम था।

फुले जी के दर्शन से प्रेरित होकर ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने उन्हें अपना सामाजिक गुरु स्वीकार किया था। आज के इस पावन अवसर पर क्लब ने शिक्षित युवाओं से आह्वान किया कि वे “ज्योतिबा की ज्योति” को और प्रज्ज्वलित करें। बढ़ती महंगाई के इस दौर में, सक्षम वर्ग को आगे आकर जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा खर्च को वहन करना चाहिए।

फुले जी का मानना था कि “सच्ची शिक्षा वही है जो सही और गलत में अंतर करना सिखाए।” आज उनके इसी विजन को आगे बढ़ाते हुए समाज में समता, सत्य और मानवता की स्थापना करना ही उनके प्रति सच्ची कृतज्ञता होगी।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.