सिद्धार्थनगर जिले में बड़ी वारदात : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मृतका के पिता ने ससुरालियों पर लगाया गंभीर आरोप

सिद्धार्थनगर 

जनपद सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात से दहल गया दिल, विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप, ससुरालियों पर मायके वालों ने लगाया गंभीर आरोप। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में एक विवाहिता की अज्ञात कारणों से हुई मौत के बाद मामले ने लिया एक अहम मोड़ ले लिया है। विवाहिता के मौत की खबर सुनते ही मृतका के मायके वालों के होश उड़ गये और पिता ने उसके पति एवं ससुर, सास सहित अन्य ससुरालीयों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, उक्त घटनाक्रम भवानीगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव का है। मृतिका शहजादी फातिमा के पिता नूर मोहम्मद ने भवानीगंज थाने और फिर पुलिस अधीक्षक को दिए तहरीर के माध्यम से बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 3 जुलाई 2023 को भवानीगंज थाना के भवानीगंज गांव निवासी अरशद अली पुत्र मोहम्मद इदरीश के साथ की थी। उस समय उन्होंने अपनी बेटी की शादी में 2 लाख कैश और अपने हैसियत के अनुसार दहेज के सारे सामान भी दिया था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उनके दामाद अरशद अली उसके पिता इदरीश और घर के अन्य लोग लगातार अधिक दहेज की मांग करने लगें,जिसके पूरा न होने पर ये लोग उनकी पुत्री शहजादी का लगातार मानसिक उत्पीड़न करते हुए मारपीट भी करते थे। मृतका के पिता ने बताया कि 5 अप्रैल की लगभग आधी को उनके दामाद अरशद अली के पिता मोहम्मद इदरीश ने उन्हें मोबाइल पर जानकारी दी की उनकी बेटी की तबीयत खराब है और जल्दी से वे यहां आ जाएं। तत्काल वह और उनके घर वाले अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो उनकी बेटी शहजादी मृत अवस्था में मिली।

सूचना पर, जब मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचें और अपनी बेटी के शरीर को देखा तो उसके शरीर पर कई चोट के निशान थे। इसके बाद उक्त पीड़ित लोगों ने भवानीगंज थाने में दामाद अरशद अली एवं ससुर मोहम्मद इदरीश, सास खुशबूनिशा, जेठ, जेठानी और देवर पर मारपीट कर कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में तहरीर दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी लोगों को थाने पर भी ले गई। परिजनों के अनुसार, आरोपी लोगों को थाने में लेकर जाने के बाद, कुछ देर में ही उन लोगों को छोड़ दिया और आज तक उनकी गिरफ्तारी नही हुई है। मृतका शहजादी के पिता नूर मोहम्मद ने आरोप लगाया है कि इधर कुछ दिनों से आरोपी लोग लगातार उनकी बेटी से और पैसे लाने की मांग कर रहे थे। वह उसको नहीं पूरा कर सके, इसलिए इन लोगों ने उनकी बेटी की मारपीट कर, कुछ खिलाकर हत्या कर दी।
नूर मोहम्मद ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अभी तक पुलिस, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
उक्त घटनाक्रम की शिकायत पीड़ित परिजनों ने ऑनलाइन पोर्टल पर भी किया है, लेकिन इसका भी कोई ज्यादा प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है।

नूर मोहम्मद ने इस मामले में जांच कर जल्द से जल्द इन आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.