महराजगंज: युवक की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, शव सड़क पर रख हत्या का लगाया आरोप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई क्षेत्र के इलाहावास गांव लखनपुर टोला में आज शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब एक सप्ताह से जिंदगी की जंग लड़ रहे 24 वर्षीय युवक जितेंद्र मौर्य की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के कोल्हुई क्षेत्र के इलाहावास गांव लखनपुर टोला में आज शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब एक सप्ताह से जिंदगी की जंग लड़ रहे 24 वर्षीय युवक जितेंद्र मौर्य की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शव को घर के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मृतक जितेंद्र मौर्य बीते 3 अप्रैल को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हबीबगढ़ गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान और घायल अवस्था में मिला था। परिजनों ने उसे तत्काल नौगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज चल रहा था। आज शुक्रवार को इलाज के दौरान जितेंद्र ने दम तोड़ दिया।

जितेंद्र की मौत के बाद परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। उनका आरोप है कि जितेंद्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने मांग की कि जब तक आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। ग्रामीण मौके पर बड़े अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोल्हुई, सोनौली, बृजमनगंज, नौतनवा और पुरंदरपुर थाने की पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है।

सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने मीडिया को बताया पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और परिजनों से संवाद जारी है। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने-बुझाने के प्रयास में जुटे थे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.