महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, 10 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुरन्दरपुर और एसओजी की संयुक्त टीम ने रानीपुर चौराहे से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

10 लाख की खेप बरामद

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक औरा कार (UP 53 FN 8304) से कुल 5700 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। बरामद दवाओं में डायजेपाम, बुप्रेनोर्फिन और प्रोमेथाजिन शामिल हैं, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। इन दवाओं का इस्तेमाल “कॉकटेल ड्रग” के रूप में नशे के लिए किया जाता है, जो युवाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है।

नेपाल में ऊंचे दामों पर बिक्री की थी योजना

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेन्द्र धरिकार उर्फ इलू निवासी सोनौली और आदित्य कुमार मिश्र निवासी कोल्हुई बाजार के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने कबूल किया कि वे पिछले 6 महीनों से गोरखपुर से नशीले इंजेक्शन लाकर नेपाल में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस अब इस पूरे संगठित तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

पूरी टीम को 25 हजार का इनाम

इस शानदार सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम को 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.