सिद्धार्थनगर: डीआईजी बस्ती ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, ‘ऑपरेशन कवच’ में ढिलाई पर बड़ी कार्रवाई

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, संजीव त्यागी ने होटल आर.आर. पैलेस में सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, संजीव त्यागी ने होटल आर.आर. पैलेस में सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी की। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट उज्जवल दत्ता और कस्टम विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए।

गोष्ठी के दौरान ‘ऑपरेशन कवच’ की समीक्षा करते हुए डीआईजी ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध घुसपैठ पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमा पर तैनात एजेंसियां आपसी सूचनाओं का आदान-प्रदान तेज करें ताकि प्रतिबंधित दवाओं और तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

लापरवाही पर सख्त रुख

समीक्षा के दौरान ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत संतोषजनक कार्य न होने और ड्यूटी में शिथिलता बरतने पर डीआईजी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने ऑपरेशन कवच प्रभारी के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, कस्टम निरीक्षक कपूर सिंह और सीमावर्ती थानों के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे नशामुक्ति के प्रति आमजन को जागरूक करें और बॉर्डर पर नियमित गश्त व चेकिंग बढ़ाएं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.