सिद्धार्थनगर: डीआईजी बस्ती ने शोहरतगढ़ थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, मिशन शक्ति टीम को किया पुरस्कृत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, संजीव त्यागी ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, डॉ. अभिषेक महाजन के साथ क्षेत्राधिकारी कार्यालय और थाना शोहरतगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, संजीव त्यागी ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, डॉ. अभिषेक महाजन के साथ क्षेत्राधिकारी कार्यालय और थाना शोहरतगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था और कार्यालय के अभिलेखों की गहनता से समीक्षा की।

डीआईजी ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय में CCTNS, ई-ऑफिस, अपराध रजिस्टर, और आर्डर बुक सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि आरोप पत्र और अंतिम रिपोर्ट समय से न्यायालय में दाखिल की जाए। साथ ही, उन्होंने ‘ऑपरेशन क्लीन’ और ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत सख्त कार्रवाई करने और आगंतुकों के साथ शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार करने पर जोर दिया।

थाना शोहरतगढ़ के निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने मालखाना, बंदी गृह, साइबर हेल्पडेस्क और थाना परिसर की सफाई व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का कार्य अत्यंत सराहनीय पाया गया, जिससे संतुष्ट होकर डीआईजी ने मिशन शक्ति टीम के सदस्यों को पुरस्कृत भी किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.