डिबाई: सहस्त्र शत चंडी महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 1100 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद

डिबाई

बुलंदशहर डिबाई नगर के रामलीला मैदान में आयोजित सात दिवसीय 21 कुंडीय सहस्त्र शत चंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर डिबाई नगर के रामलीला मैदान में आयोजित सात दिवसीय 21 कुंडीय सहस्त्र शत चंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा कार्यक्रम के दौरान आज शुक्रवार को भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। महायज्ञ के समापन की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य कन्या पूजन में 1100 कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना की गई।

आचार्य ब्रह्मानंद सरस्वती एवं अन्य प्रकांड विद्वान आचार्यों के सानिध्य में विधि-विधान से 1100 कन्याओं का पूजन किया गया। इसके उपरांत सभी कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन कराया गया। पूरे आयोजन स्थल पर मंत्रोच्चार और जयकारों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा। श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखार कर उनसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस पुनीत कार्य में ब्रह्मचारी स्वदेश, रूप किशोर गुप्ता, विकास वार्ष्णेय, नरेश सिंघल, धीरज, और भूपेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने सेवा भाव के साथ सहभागिता की। सात दिनों से चल रही श्रीराम कथा और महायज्ञ ने डिबाई क्षेत्र में धर्म की गंगा प्रवाहित कर दी है।

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि सात दिवसीय इस महायज्ञ का औपचारिक समापन शनिवार को पूर्ण आहुति के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष यज्ञ और हवन के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।इस भव्य धार्मिक आयोजन ने पूरे डिबाई क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.