महराजगंज
महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लॉक क्षेत्र में बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के तहत भव्य रैली का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लॉक क्षेत्र में बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य रैली का आयोजन किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र से शुरू हुई इस रैली के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
रैली का शुभारंभ सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ के सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का मुख्य आधार है। उन्होंने अपील की कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे और अभिभावक अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सरकारी विद्यालयों में सुनिश्चित कराएं।
रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवा और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली बीआरसी परिसर से शुरू होकर रोडवेज बस स्टैंड, हनुमान गढ़ी, गोपाल नगर, अमरपुरवा, रेलवे स्टेशन रोड और स्टेट बैंक होते हुए वापस बीआरसी परिसर पर संपन्न हुई।जोशीले नारों के माध्यम से राहगीरों और अभिभावकों का ध्यान खींचा और उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।
इस अभियान को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षक संघ का पूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) वंशीधर सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार मिश्र, मंत्री धीरज कुमार शाही, एआरपी अरविंद जायसवाल ‘सरस’, सूरज यादव, अरूण सिंह, सूर्यभान, प्रीति राय और सरिता सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
बस्ती में भीषण अग्निकांड : खेतों में लगी आग से कई गांवों में अफरा-तफरी, आग बुझाते समय झुलसा युवक
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026























