बलरामपुर: एसपी विकास कुमार ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, तत्काल निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने स्वयं जनसुनवाई करते हुए जिले के विभिन्न थानों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना।

गूगल मीट के जरिए मौके पर ही दिए निर्देश

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने केवल शिकायतों को सुना ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए गूगल मीट के माध्यम से सीधे संबंधित थाना प्रभारियों से संपर्क साधा। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण पर चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक होना चाहिए।

राजस्व मामलों के लिए बनेगी संयुक्त टीम

सुनवाई के दौरान जमीन से जुड़े मामलों की अधिकता को देखते हुए एसपी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देशित किया कि:

राजस्व संबंधी विवादों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित की जाएं।

यह टीमें मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें और दोनों पक्षों को सुनकर पारदर्शी तरीके से मामले का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।

समयबद्ध कार्यवाही पर जोर

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि आम जन की समस्याओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि

प्रत्येक मामले में विधिक कार्यवाही समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।

फरियादियों को बार-बार थाने के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए पुलिस प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.