बलरामपुर: निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद की हर्रैया थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद की हर्रैया थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधी धरपकड़ अभियान के तहत यह प्रभावी कार्रवाई की गई है।

वादी पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी मैराज उर्फ कुन्नू (26 वर्ष), निवासी साईपुरवा तेंदुआनगर ने एक युवती को निकाह का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोप है कि पिछले एक साल से वह निकाह का बहाना बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बना लिए।

हद तो तब हो गई जब आरोपी ने उन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। वह वीडियो के नाम पर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा और चुप रहने के बदले 5,00,000  रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मु.अ.सं. 29/2026 के तहत बीएनएस (BNS) की धाराओं 69, 308(2), 351(2) और आईटी एक्ट की धारा 67(A) में मामला दर्ज किया था।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में हर्रैया थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को आरोपी मैराज उर्फ कुन्नू को धर दबोचा।

पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों और साइबर क्राइम को लेकर पुलिस बेहद सख्त है। इस तरह के मामलों में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.