सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय ने की।

नई परंपरा की शुरुआत न करने के निर्देश
बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने जयंती मनाने वाले आयोजकों, ग्राम प्रधानों, संभ्रांत व्यक्तियों और धर्मगुरुओं से संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जयंती और जुलूस के दौरान शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी स्थिति में नई परंपरा की शुरुआत न की जाए और जुलूस के दौरान डीजे का शोर मानक के अनुरूप ही हो।
डीजे संचालकों और आयोजकों से अपील
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में आयोजित इस गोष्ठी में डीजे धारकों को भी नियमों से अवगत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने अपील की कि आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई शरारती तत्व शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। शांति समिति की इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस CWC की अहम बैठकhttps://t.co/i2QS77BUYu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026






















