सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को महिला थाना पुलिस ने बुद्ध नगर स्थित बाल शिक्षा सदन कन्या इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को महिला थाना पुलिस ने बुद्ध नगर स्थित बाल शिक्षा सदन कन्या इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में आयोजित इस जनचौपाल में छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया गया।
महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडे और उनकी टीम ने छात्राओं को महिला अपराधों से बचाव, साइबर सुरक्षा और सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन और मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान टीम ने पम्फलेट्स वितरित कर 1090 वुमेन पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 112 पुलिस सेवा जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक रामनारायण शुक्ला सहित महिला टीम मौजूद रही। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को निडर और सशक्त बनाना है।
दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस CWC की अहम बैठकhttps://t.co/i2QS77BUYu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026






















