बस्ती में भीषण अग्निकांड : खेतों में लगी आग से कई गांवों में अफरा-तफरी, आग बुझाते समय झुलसा युवक

बस्ती 

 

बस्ती जिले से अग्निकांड का भयावाह मामला सामने आया है, जहां आग की लपटों देख लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बस्ती में दो अलग अलग स्थानों पर आग लगने की घटना हुई, ने सभी को हैरत में डाल दिया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 संवाददाता के मुताबिक, पोखरा बाजार और कुढ़वा गांव में बीते दिन अचानक आग भड़क उठी। दोपहर में लगी आग की लपटें तेजी से फैलते हुए चंदो ताल के पास स्थित झाड़ियों और आसपास के कटे हुए गेहूं के खेतों तक पहुंच गईं।गनीमत रहा कि खेत-खलिहान और मकान सुरक्षित बच गए।

ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वहीं,छावनी के देवकली बाबू गांव में गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग को बुझाते समय 20 वर्षीय हर्षित सिंह पुत्र भगवान शरण सिंह झुलस कर घायल हो गए। स्वजन उन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया जहां खबर लिखने तक उनका इलाज चल रहा है। इस घटना में कई ग्राम वासियों के गेहूं एवं गन्ने के खेतों को क्षति पहुंची है, तो कुछ के भूसे रखा मंडीला, उपलों का भीटा जलकर राख हो गया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.