बुलंदशहर: डिबाई में कल निकलेगी अक्रूर जी महाराज की भव्य शोभायात्रा, तैयारियों में जुटा वार्ष्णेय समाज

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के धर्म, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम 11 अप्रैल को नगर डिबाई में देखने को मिलेगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के धर्म, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम 11 अप्रैल को नगर डिबाई में देखने को मिलेगा। अक्रूर जी महाराज की जयंती के अवसर पर नगर में भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। इस वार्षिक आयोजन को लेकर वार्ष्णेय समाज सहित पूरे नगरवासियों में भारी उत्साह है।

कैलाश ज्ञान मंदिर से होगा शुभारंभ

वार्ष्णेय युवा सभा के अध्यक्ष विनीत वार्ष्णेय बालाजी फर्नीचर, महामंत्री आकाश वार्ष्णेय राजा हार्डवेयर और बिट्टू वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से बताया कि शोभायात्रा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कैलाश ज्ञान मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात प्रारंभ होगी। यह यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, जहाँ जगह-जगह श्रद्धालु पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत करेंगे।

आकर्षक झांकियां और भक्ति संगीत होगा केंद्र

शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभा के पदाधिकारी दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की मनमोहक और आकर्षक झांकियां, भक्ति संगीत और ढोल-नगाड़ों की गूंज पूरे नगर को भक्तिमय कर देगी। सुरक्षा और सुव्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

धर्मप्रेमियों से सहभागिता की अपील

सभा पदाधिकारियों ने सभी सजातीय बंधुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों से भावपूर्ण अपील की है कि वे 11 अप्रैल को शाम 5 बजे कैलाश ज्ञान मंदिर पर अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित हों। उन्होंने सभी से इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने और शोभायात्रा को भव्य रूप से सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है।

यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि नगर की सांस्कृतिक विरासत और आपसी एकता को भी मजबूती प्रदान करेगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.