लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। दशकों से अपनी ही जमीन पर अधिकार की बाट जोह रहे हजारों परिवारों का सपना अब साकार होने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पलिया के चंदन चौकी पहुंचकर ग्रांट एक्ट की जमीनों पर बसे परिवारों को मालिकाना हक की बड़ी सौगात सौंपेंगे।
दशकों पुरानी मांग हुई पूरी
लगभग 70 वर्षों से लंबित इस जटिल समस्या के समाधान से क्षेत्र के हजारों परिवारों को स्थायी अधिकार मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के दायरे में सम्पूर्णानगर क्षेत्र की 12 ग्रामसभाएं और थारू समाज क्षेत्र की 23 ग्रामसभाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री के इस कदम को क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा और ग्रामीणों के सशक्तिकरण की दिशा में सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है।
विधायक रोमी साहनी का रहा विशेष प्रयास
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय पलिया विधायक रोमी साहनी के निरंतर और अथक प्रयासों को दिया जा रहा है। उनके द्वारा शासन स्तर पर की गई पैरवी के कारण ही आज इस मांग को अमली जामा पहनाया जा सका है। विधायक साहनी के प्रयासों की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक ‘मील का पत्थर’ बताया है।
क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल
मुख्यमंत्री के आगमन और मालिकाना हक की घोषणा की खबर मिलते ही समूचे पलिया और चंदन चौकी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए उत्साहित हैं। लोगों का कहना है कि अब वे अपनी जमीन के वास्तविक स्वामी होंगे, जिससे न केवल उनका भविष्य सुरक्षित होगा बल्कि क्षेत्र के स्थायी विकास को भी गति मिलेगी।
दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस CWC की अहम बैठकhttps://t.co/i2QS77BUYu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026























