संभल: खेत विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस और राजस्व टीम पर पथराव, 11 महिलाओं समेत 22 पर मुकदमा दर्ज

संभल

संभल जनपद के बहजोई कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद के निपटारे के लिए पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जनपद के बहजोई कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद के निपटारे के लिए पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। खेत पर कब्जे की सूचना मिलने पर जब पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, तो ग्रामीण उग्र हो गए और टीम के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने के आरोप में 11 महिलाओं सहित कुल 22 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 महिलाओं और 2 पुरुषों सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद से गांव में सतर्कता बरती जा रही है।

 

Voice Of News 24