बहराइच: आदमखोर तेंदुए का आतंक, दो अलग-अलग गांवों में दादी-पोती समेत 4 ग्रामीणों पर हमला

बहराइच

बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे मोतीपुर थाना क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए का खौफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे मोतीपुर थाना क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए का खौफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेंदुए ने दो अलग-अलग स्थानों पर हमला कर चार ग्रामीणों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इन घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण अब खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।

पहली घटना मोतीपुर के उर्रा गांव की है, जहाँ खेत में गेहूं की कटाई कर रही दादी और पोती पर तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला, लेकिन दोनों बुरी तरह घायल हो गईं। वहीं, दूसरी घटना झाला गांव में हुई, जहाँ खेत में खाद डालने गए एक युवक पर तेंदुए ने हमला किया। उसे बचाने दौड़ा दूसरा युवक भी तेंदुए के हमले की चपेट में आकर घायल हो गया।

इन हमलों के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ आए दिन आबादी वाले क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम अब क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने की बात कह रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.