बहराइच: गलत इंजेक्शन लगाने से मासूम की मौत, निजी क्लीनिक पर परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

बहराइच

बहराइच जनपद के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगमपुर में एक निजी क्लीनिक की लापरवाही ने मासूम बच्चे की जान ले ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच जनपद के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगमपुर में एक निजी क्लीनिक की लापरवाही ने मासूम बच्चे की जान ले ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, रिसिया थाना क्षेत्र का निवासी एक बच्चा पिछले कुछ समय से खांसी की शिकायत से परेशान था, जिसके इलाज के लिए परिजन उसे बेगमपुर स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गए थे।

परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक पर बच्चे को ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही स्वास्थ्य कर्मी ने ग्लूकोज की बोतल में एक इंजेक्शन मिलाया, बच्चे की हालत अचानक बिगड़ने लगी और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई।

पीड़ित परिवार ने सीधे तौर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए क्लीनिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्लीनिक संचालक और स्टाफ मौके से फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24