झांसी: PWD में 28.50 करोड़ की सड़क परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप, ठेकेदारों ने किया कार्यालय का घेराव

झांसी

झांसी:उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के झांसी कार्यालय में भ्रष्टाचार और टेंडर प्रक्रिया में धांधली का एक बड़ा मामला गरमाता जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

झांसी:उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के झांसी कार्यालय में भ्रष्टाचार और टेंडर प्रक्रिया में धांधली का एक बड़ा मामला गरमाता जा रहा है। रामनगर-एरच-बेंदा सड़क परियोजना, जिसकी कुल लागत 28.50 करोड़ रुपए है, अब गंभीर विवादों के घेरे में आ गई है। स्थानीय ठेकेदारों ने विभाग पर अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए बैक-डेट (पुरानी तारीख) में टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

इस धांधली के विरोध में आक्रोशित ठेकेदारों ने झांसी स्थित अधीक्षण अभियंता (SE) कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल एक महिला ठेकेदार ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नियमों को ताक पर रखकर चहेते लोगों को ठेका देने की साजिश रची गई है।

ठेकेदारों का दावा है कि टेंडर की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही और उन्हें आवेदन का उचित अवसर ही नहीं दिया गया। कार्यालय घेराव के दौरान ठेकेदारों ने मांग की है कि इस पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए और वर्तमान टेंडर को तत्काल निरस्त किया जाए। इस मामले ने विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।

 

Voice Of News 24