कोल्हुई: घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

कोल्हुई

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामले में काफी समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूरी की है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के नेतृत्व में वांछितों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त को दबोचने में कामयाबी हासिल की।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिलेर पुत्र शिवप्रसाद विश्वकर्मा (उम्र करीब 26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया बुजुर्ग का निवासी है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मुकदमा संख्या 4674/21 के तहत धारा 498ए (दहेज उत्पीड़न), 323, 504, 506 भादवि और 4 डीपी एक्ट के मामले में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था।

अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक पंकज सिंह और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद सभी आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी की गईं और उसे  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.