ठूठीबारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने गुरुवार शाम एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने गुरुवार शाम एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि खेसरहा फार्म के रास्ते शराब की खेप ले जाई जा रही है। इस पर लक्ष्मीपुर चौकी इंचार्ज मनीष कुमार पटेल के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। मौके से पुलिस ने मुहम्मदीन (पुत्र आशिक अली) और अशोक यादव (पुत्र स्व. जनार्दन यादव), निवासी ग्राम डिगहीं को दबोच लिया। तस्करों के पास से शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही एक साइकिल भी बरामद हुई है।

क्षेत्र में लगातार हो रही इन बरामदगियों ने तस्करों के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस छोटी खेपों को पकड़ने में सफल रही है, लेकिन मुख्य सरगना अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

इस सफल कार्रवाई में हेड कांस्टेबल उदयभान, दीपक कुमार, कवि कुमार, सुनील और प्रमोद यादव की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब इस तस्करी के मुख्य नेटवर्क और इसके मास्टरमाइंड का पता लगाने में जुट गई है।

 

Voice Of News 24