कपिलवस्तु
सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण का अभियान गति पकड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण का अभियान गति पकड़ रहा है। गुरुवार को सिद्धार्थनगर के थाना कपिलवस्तु पुलिस ने ग्राम पिपरहवा में जनचौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने पिपरहवा में महिलाओं से सीधा संवाद किया और उन्हें पम्फलेट वितरित कर जागरूक किया।
सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
जनचौपाल के दौरान महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना।
निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना।
रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष व नारी शक्ति वंदन अधिनियम।
महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और तत्काल सहायता पहुँचाने के लिए पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी
1090: वुमेन पावर लाइन
181: महिला हेल्पलाइन
112: पुलिस आपातकालीन सेवा
1930: साइबर हेल्पलाइन
1098: चाइल्ड केयर लाइन
बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए टीम ने महिलाओं को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए। उन्हें सलाह दी गई कि वे अपना ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी किसी अजनबी से साझा न करें। पम्फलेट वितरण के माध्यम से पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि हर घर तक सुरक्षा के ये संदेश पहुँच सकें।
बुलंदशहर: दानपुर में कुदरत का कहर, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद, दाने-दाने को मोहताज किसान https://t.co/EYqzW8XBr2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 9, 2026























