महराजगंज: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

भिटौली

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दवा कराने जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर शिवाला निवासी धर्मवीर (32 वर्ष) पुत्र कन्हैयालाल, बुधवार रात करीब 10 बजे अपनी बाइक से एक महिला और बच्चे को लेकर दवा कराने भिटौली जा रहे थे। अभी वे रास्ते में ही थे कि परतावल की ओर से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

भीषण टक्कर में गई जान

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार धर्मवीर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार सुनीता पत्नी नंदलाल और आकाश पुत्र नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा घायलों को महराजगंज जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला और बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने धर्मवीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भिटौली थाना अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया:

हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24