ब्यूरो रिपोर्ट
भारतीय राजनीति की एक सशक्त आवाज और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का बुधवार सुबह निधन हो गया। 94 वर्ष की आयु में उन्होंने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में अंतिम सांस ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय राजनीति की एक सशक्त आवाज और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का बुधवार सुबह निधन हो गया। 94 वर्ष की आयु में उन्होंने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मोहसिना किदवई पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी विभिन्न बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके दामाद रजीउर रहमान किदवई ने बताया कि बुधवार सुबह अस्पताल में उनका निधन हुआ। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मोहसिना किदवई का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) शाम करीब पांच बजे निजामुद्दीन स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा। उनके अंतिम सफर में कई बड़े राजनेताओं के शामिल होने की संभावना है।
मोहसिना किदवई का भारतीय राजनीति में कद बहुत ऊंचा था। उन्होंने दशकों तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
उन्होंने राजीव गांधी की सरकार में शहरी विकास, पर्यटन और आवास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।
वे भारतीय लोकतंत्र के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा, की सदस्य रहीं।
वे कांग्रेस की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति और केंद्रीय चुनाव समिति की सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी की रणनीतियों का मुख्य हिस्सा रहीं।
उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मोहसिना जी का जाना भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें एक ऐसी नेता के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने अपने नीतिगत फैसलों और सादगी से राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी। उनका जीवन आने वाली पीढ़ी के राजनेताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
इटावा में बड़ा हादसा : कोतवाली भरथना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली से ढही दीवार,मां-बेटा गंभीर रूप से घायल,पड़ोसी के आंगन में गिरी ढहकर दीवार,परिवार को मिला मुआवजे का आश्वासन।@etawahpolice #Etawah_News pic.twitter.com/bDXgMza4dl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 8, 2026























