भक्ति के रंग में रंगा शीतलापुर: 251 कन्याओं ने उठाई कलश, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा क्षेत्र

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विकास खण्ड मिठौरा के ग्रामसभा पतरेंगवा टोला शीतलापुर स्थित शीतला महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को श्री श्री रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के विकास खण्ड मिठौरा के ग्रामसभा पतरेंगवा टोला शीतलापुर स्थित शीतला महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को श्री श्री रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। गाने -बाजे और हाथी-घोड़ों के साथ निकाली गई कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।

यज्ञाचार्य पंडित शिव शरण दुबे के नेतृत्व में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 251 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर देवरिया शाखा की नारायणी नहर (हरिहरपुर) से जल भरा। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर सिन्दुरिया चौराहा, पतरेंगवा और अरनहवा होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ कलश स्थापित किए गए। यात्रा के दौरान राधा-कृष्ण और भगवान शंकर की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

यज्ञ समिति के संचालक संजय प्रजापति एवं गिरजानांद प्रजापति ने बताया कि इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 14 अप्रैल को होगी। यज्ञ के दौरान कुशीनगर की आदर्श रामलीला समिति द्वारा सजीव मंचन भी किया जाएगा। यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए पानी की व्यवस्था रविंद्र चौहान, धर्मेंद्र चौहान और गौरी शंकर गुप्ता द्वारा की गई।

इस भव्य आयोजन में राम हरख गुप्ता, सुरेश सहानी, श्यामानन्द, राम मिलन प्रजापति और विजय अंगारा सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। डीजे की धुन और ‘जय श्री राम’ के नारों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.