अलीगढ़: अनियंत्रित होकर खाई में पलटा गेहूं से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला

अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के थाना अकराबाद क्षेत्र अंतर्गत नगला बक्शी स्थित हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शुगर मिल के सामने गेहूं की बोरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गया। पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के थाना अकराबाद क्षेत्र अंतर्गत नगला बक्शी स्थित हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शुगर मिल के सामने गेहूं की बोरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गया। गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक के पलटते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना अकराबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोर्चा संभाला। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सबसे पहले ट्रक में फंसे चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला, जो पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इसके पश्चात, पुलिस ने हाइड्रा मशीन को बुलाकर खाई में पलटे ट्रक को सीधा करवाया और मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू की। पुलिस प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही ने न केवल स्थिति को संभाला, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को भी शून्य कर दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.