बलिया
बलिया जिले के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सहायिका पदों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिले के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सहायिका पदों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रशासन ने निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु पूरी कार्यवाही को LED स्क्रीन पर लाइव प्रदर्शित किया, जिससे अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा गया।
इस भर्ती अभियान में कुल 154 नियुक्तियां की गईं, जिनका विवरण निम्नवत है:
बेलहरी: 44 अभ्यर्थी
मनियर: 55 अभ्यर्थी
रेवती: 55 अभ्यर्थी
शिकायत पर कार्रवाई
चयन प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। मनियर ब्लॉक में प्राप्त शिकायतों के आधार पर 4 कार्यकत्रियों और रेवती ब्लॉक से 1 कार्यकत्री का चयन फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। जिलाधिकारी ने इन मामलों की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज और जिला कार्यक्रम अधिकारी के.एम. पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता बिना किसी भेदभाव के योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है।
कन्नौज : गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार डीसीएम दो टुकड़ों में बंटी, बुरी तरह घायल हुए चालक और हेल्पर, मौके पर पहुंचीं पुलिस, दोनों को भिजवाया अस्पताल।@Uppolice @kannaujpolice pic.twitter.com/ihNACfVb6P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 2, 2026























