लखीमपुर खीरी: डंण्डूरी प्राथमिक विद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावी छात्र पुरस्कृत

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के विकास खंड रमियाबेहड़ की ग्राम पंचायत सरपतहा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय डंण्डूरी में वार्षिक ‘पुरस्कार वितरण समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के विकास खंड रमियाबेहड़ की ग्राम पंचायत सरपतहा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय डंण्डूरी में वार्षिक ‘पुरस्कार वितरण समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का मान

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के प्रथम पंच नसुल्ला अंसारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में द्वितीय पंच चमेली गौतम उपस्थित रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। नसुल्ला अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है।

सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र

विद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न कक्षाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सूची जारी की गई, जिन्हें सम्मानित किया गया:

कक्षा 1: देवांशी और स्वीटी

कक्षा 2: फैज़ और सभा

कक्षा 4: इल्मा और शादिया

कक्षा 5: प्रियांशु

ग्रामीणों में उत्साह

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सरोज कुमार और बीएलओ प्रेमपाल गौतम ने अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। ग्रामीणों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से परिषदीय विद्यालयों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का विश्वास बढ़ता है। प्रधानाध्यापक सरोज कुमार ने बताया कि इन बच्चों को आगामी सार्वजनिक समारोहों में भी मंच प्रदान किया जाएगा ताकि अन्य छात्र इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकें।

 

Voice Of News 24