बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के छोटा वास गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 17 वर्षीय किशोर का शव गुरुवार को गांव के पास जंगल में एक कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के छोटा वास गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 17 वर्षीय किशोर का शव गुरुवार को गांव के पास जंगल में एक कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। किशोर की पहचान अनमोल के रूप में हुई है, जो बीते 29 मार्च से घर से गायब था।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, छोटा वास निवासी अनमोल (17 वर्ष) 29 मार्च को अचानक लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। लगातार खोजबीन के बीच आज गांव के समीप जंगल में स्थित एक पुराने कुएं में उसका शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), एसपी देहात और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है।
कन्नौज : गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार डीसीएम दो टुकड़ों में बंटी, बुरी तरह घायल हुए चालक और हेल्पर, मौके पर पहुंचीं पुलिस, दोनों को भिजवाया अस्पताल।@Uppolice @kannaujpolice pic.twitter.com/ihNACfVb6P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 2, 2026























