लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान रामचरन शाह बाल विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान रामचरन शाह बाल विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के साथ ही विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया।

समारोह का औपचारिक शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार पुरवार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। परीक्षा परिणाम प्राप्त होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई और विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल में सराबोर हो गया।
परीक्षा के परिणाम और मेधावी छात्र
इस वर्ष के परिणामों में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुख्य रूप से:
अवि सिंह (कक्षा 2): 98 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान बनाया।
प्रद्युम्न श्रीवास्तव (कक्षा 8): 93 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
दृष्टि कुमारी (कक्षा 9): 80 प्रतिशत अंकों के साथ शानदार सफलता प्राप्त की।
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रबंधक अनुदीप पुरवार, प्रधानाचार्य जगदीश यादव, मोहित त्रिवेदी, रवि गुप्ता और सत्येंद्र पांडे सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। प्रबंधक प्रदीप पुरवार ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026













