बलिया
बलिया नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रसड़ा स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। विद्यालय आगमन पर उनका भव्य स्वागत हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संबोधन के दौरान मंत्री शर्मा ने विद्या भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से आह्वान किया कि वे सांस्कृतिक मूल्यों को जीवन में प्राथमिकता दें, क्योंकि यही एक सशक्त समाज की आधारशिला हैं।
मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए परिश्रम एवं अनुशासन का मंत्र दिया। इस दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, प्रांत प्रचारक रमेश जी, सुरजीत जी, प्रबंधक संजय कश्यप और प्रधानाचार्य राजन पांडे सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026













