औरैया: सोहनी प्राथमिक विद्यालय में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शंखनाद, मेधावियों का माला पहनाकर हुआ भव्य स्वागत

औरैया

औरैया जनपद के शासन और जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप जनपद के बिधूना बीआरसी अंतर्गत ग्राम पंचायत बराहार के सोहनी प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के शासन और जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप जनपद के बिधूना बीआरसी अंतर्गत ग्राम पंचायत बराहार के सोहनी प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक बालकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की अलख जगाना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना रहा।

रैली के जरिए जगाई शिक्षा की अलख

कार्यक्रम की शुरुआत एक जागरूकता रैली के साथ हुई, जिसे ग्राम की गलियों में निकाला गया। रैली के माध्यम से अभिभावकों को प्रेरित किया गया कि वे अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में विद्यालय भेजें। प्रधानाध्यापक बालकृष्ण वर्मा ने शासन की कल्याणकारी योजनाओं और बेहतर शिक्षा पद्धति के बारे में अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी।

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का सम्मान और स्नेह भोज

विद्यालय के लिए गौरव का क्षण तब रहा जब प्रधानाध्यापक द्वारा परीक्षा में उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर और मेडल देकर सम्मानित किया गया। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए न केवल उनका सम्मान हुआ, बल्कि विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सुरुचिपूर्ण भोजन भी कराया गया।

सराहनीय पहल: मुख्य अतिथि ठाकुर अवधेश कुमार सिंह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वॉयस ऑफ न्यूज़ 24 के जिला ब्यूरो चीफ ठाकुर अवधेश कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करना एक सराहनीय कदम है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जागती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।” पूर्व प्रधान मेघनाथ यादव और पंकज गुप्ता ने भी बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ सक्रिय रहा, जिसमें सहायक अध्यापक श्रीमती प्रीति वर्मा, श्रीमती गीता देवी, ध्यान सिंह यादव, दिलीप कुमार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगीता देवी प्रमुख रूप से शामिल रहीं। साथ ही संतोष सिंह राजावत, अमोल कुमार कठेरिया, वीरेंद्र कुमार और रसोइया महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.