सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में सब पढ़ें, सब बढ़ें के संकल्प के साथ आज बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को विकासखंड खेसरहा के प्राथमिक विद्यालय सकारपार में ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में सब पढ़ें, सब बढ़ें के संकल्प के साथ आज बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को विकासखंड खेसरहा के प्राथमिक विद्यालय सकारपार में ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी शिवशण्णपा जी.एन. और बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार के निर्देशन तथा खंड शिक्षा अधिकारी नीरज सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में प्रेरक स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पूरे गांव में एक जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों के गगनभेदी नारों ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ और ‘हर बच्चा स्कूल जाए’ ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया।
शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से रूबरू कराया और उन्हें अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
सरकारी योजनाओं की जानकारी: ग्रामीणों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं जैसे नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, स्कूल ड्रेस, जूता-मोजा और गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन के बारे में विस्तार से बताया गया।अभियान के तहत स्कूल से बाहर रह गए बच्चों को चिह्नित कर उनका तत्काल नामांकन करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
शिक्षा विभाग के इस प्रयास की स्थानीय स्तर पर काफी सराहना की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस तरह के सघन अभियानों से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा और कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहेगा।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026













