महराजगंज: थीम आधारित वृक्षारोपण से संवरेंगे अमृत सरोवर और खेल मैदान, डीएम ने दिए निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद की हरियाली और सुंदरता को नया विस्तार देने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आगामी वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की ऑनलाइन समीक्षा की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की हरियाली और सुंदरता को नया विस्तार देने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आगामी वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की ऑनलाइन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार का अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे ‘थीम आधारित दृष्टिकोण’ के साथ प्रभावी बनाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अमृत सरोवरों, मनरेगा पार्कों और खेल मैदानों को निर्धारित थीम के अनुसार विकसित किया जाए। सड़कों के दोनों ओर आकर्षण बढ़ाने के लिए एक ही प्रजाति के सजावटी पौधे लगाने पर जोर दिया गया है।

मियावाकी पद्धति: शहरी क्षेत्रों के चयनित स्थलों पर कम समय में घना जंगल तैयार करने के लिए मियावाकी तकनीक का उपयोग होगा। वर्षा ऋतु से पूर्व गड्ढों की खुदाई का कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आय और व्यावसायिक लाभ: वृक्षारोपण को केवल पर्यावरण ही नहीं बल्कि आय सृजन से भी जोड़ा जाएगा। फलदार और आर्थिक महत्व वाले पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्बन क्रेडिट: वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्बन क्रेडिट के माध्यम से होने वाली आय पर कार्यशाला आयोजित करें, ताकि किसानों और संस्थाओं को आर्थिक लाभ मिल सके।

हर मेड़ पर पेड़: ग्रामीण इलाकों में ‘हर मेड़ पर पेड़’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण कर किसानों को जागरूक किया जाएगा।

डीएम ने सभी विभागों को अपनी-अपनी साइट के लिए विशेष थीम तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को एक जिम्मेदारी के रूप में लिया जाए ताकि इसके दीर्घकालिक परिणाम सामने आ सकें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.