स्पोर्ट्स डेस्क
आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होगी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होगी। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें अपनी पुरानी कमजोरियों को पीछे छोड़कर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी।
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत के लिए पिछला सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था। कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर उन पर दबाव दिखा था, लेकिन इस साल समीकरण बदले हुए हैं। टीम के पास मोहम्मद शमी और एनरिच नॉर्त्जे जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, जिससे गेंदबाजी आक्रमण बेहद मजबूत नजर आ रहा है। वहीं, युवा सनसनी मयंक यादव की फिटनेस पर भी सबकी निगाहें होंगी, जिन्होंने पिछले एक साल में अपनी रिकवरी पर काफी काम किया है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती शीर्षक्रम में स्थिरता लाना है। पिछले सीजन में टीम ने 7 अलग-अलग सलामी जोड़ियां आजमाई थीं, जो विफल रहीं। इस बार केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे, लेकिन उनके जोड़ीदार के रूप में पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल या पाथुम निसांका में से किसे मौका मिलता है, यह देखना दिलचस्प होगा। मध्यक्रम में डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स की मौजूदगी टीम को गहराई प्रदान कर रही है।
हालांकि मिचेल स्टार्क चोट के कारण पहला मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की फिरकी जोड़ी दिल्ली का सबसे मजबूत पक्ष है। साथ ही टी20 विश्व कप में शानदार फॉर्म में रहे लुंगी एनगिडी तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, एनरिच नॉर्त्जे, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी।
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























