बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों में मचा कोहराम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई थाना क्षेत्र के ग्राम दानपुर में मंगलवार रात एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई थाना क्षेत्र के ग्राम दानपुर में मंगलवार रात एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की शिनाख्त सुरभि गुप्ता के रूप में हुई है, जिसकी शादी को अभी महज दो महीने ही हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, जिला संभल के कस्बा बबराला निवासी सुरभि गुप्ता का विवाह बीती 7 फरवरी 2026 को दानपुर निवासी शिवम गुप्ता के साथ हुआ था। मंगलवार रात घर के अंदर उसका शव फंदे से लटका देख परिवार के होश उड़ गए। घटना के बाद से ससुराल पक्ष में कोहराम मचा हुआ है, वहीं मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इतनी जल्दी हुई इस संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। घटना के बाद से गांव में मातम और तनाव का माहौल है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.