महराजगंज/आनंदनगर
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंदनगर में मंगलवार को शासन द्वारा नामित नए सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंदनगर में मंगलवार को शासन द्वारा नामित नए सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। नगर पंचायत कार्यालय के निकट स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के पीछे राम जानकी बैंक्विट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप जिलाधिकारी (SDM) शैलेंद्र गौतम ने शासन द्वारा नामित सभासदों को उनके पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सदस्यों में शामिल हैं
महेश लोहिया
विकास चौरसिया
मनीष पासवान (प्रतिनिधि नंदू पासवान)
शपथ ग्रहण के उपरांत एसडीएम ने सभी नामित सभासदों को उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य नगर के विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
समारोह के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी साक्षी बने। कार्यक्रम में विशेष रूप से शिवेंद्र चौधरी (पूर्व विधायक)राजेश जायसवाल (नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि)उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनियुक्त सभासदों का स्वागत किया और उन्हें जनता के विश्वास पर खरा उतरने की प्रेरणा दी।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, सभासद और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ नए सदस्यों का अभिनंदन किया।
इंटरव्यू में 3 Idiots फिल्म की स्टोरी के सवाल का सामना करने वाले जानें कौन महराजगंज के नवागत पुलिस कप्तान? जानें चोर-सिपाही के खेल से आइपीएस तक सफर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 31, 2026





















