अमरोहा: ‘मिशन शक्ति’ के तहत ‘रन फॉर एंपावरमेंट’ का आयोजन, एसपी ने लगाई दौड़

अमरोहा

अमरोहा जनपद में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए ‘रन फॉर एंपावरमेंट’ दौड़ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


अमरोहा जनपद में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए ‘रन फॉर एंपावरमेंट’ दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में सुरक्षा व स्वावलंबन का वातावरण बनाना था।

दौड़ में भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों और स्कूली छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विशेष आकर्षण का केंद्र खुद एसपी अमित आनंद रहे, जिन्होंने न केवल युवाओं का उत्साहवर्धन किया, बल्कि स्वयं भी कई किलोमीटर तक दौड़ लगाई।

दौड़ के समापन पर एसपी ने कहा कि महिलाएं समाज का स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा व सशक्तिकरण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान छात्राओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.