निचलौल
महराजगंज जनपद की निचलौल पुलिस ने आज शुक्रवार को सर्विलांस और त्वरित कार्रवाई के जरिए एक उपभोक्ता का खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन बरामद कर उसे सुरक्षित सौंप दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद की निचलौल पुलिस ने आज शुक्रवार को सर्विलांस और त्वरित कार्रवाई के जरिए एक उपभोक्ता का खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन बरामद कर उसे सुरक्षित सौंप दिया। अपना मोबाइल वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की जमकर सराहना की।
जानकारी के अनुसार बताते चले कि थाना क्षेत्र के ग्राम हरगांव निवासी कन्हैया पुत्र नंदलाल का मोबाइल फोन कुछ दिन पहले कहीं गिर गया या गायब हो गया था। कन्हैया ने इसकी लिखित सूचना निचलौल थाने में दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी सहायता से मोबाइल को ट्रैक किया और शुक्रवार को उसे बरामद कर लिया।
थाना परिसर में उपनिरीक्षक नागेंद्र मणि, कांस्टेबल मिथिलेश शाही और कांस्टेबल संजीव कुमार सिंह ने बरामद मोबाइल फोन वास्तविक स्वामी कन्हैया को सुपुर्द किया। मोबाइल वापस मिलने पर कन्हैया ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन इतनी जल्दी मिल जाएगा। पुलिस की इस सफलता से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना और मजबूत हुई है।
महराजगंज: गैस एजेंसी मालिक की गुंडागर्दी, उपभोक्ताओं को गाली देते वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग pic.twitter.com/D3ArW8YA6N
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026






















