महराजगंज
महराजगंज जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत ग्राम गेड़हवा टोला बलुआ निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद घर पर मृत्यु हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत ग्राम गेड़हवा टोला बलुआ निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद घर पर मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सुरेश (पुत्र सुदामा राजभर) के रूप में हुई है, जो कुशीनगर में कार्य करता था।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश अपने साथी नागेन्द्र दीक्षित के साथ 26 मार्च को कुशीनगर से अपनी ‘जुगाड़ गाड़ी’ (मोटरसाइकिल ठेला) द्वारा वापस घर लौट रहा था। कुशीनगर के थाना खड्डा अंतर्गत बंजारी रेलवे क्रासिंग के पास निर्माणाधीन पुल के डायवर्जन पर उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुँचे और घायल सुरेश को लेकर घर आए, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस कार्रवाई
थानाध्यक्ष निचलौल, अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतक के शव का पंचायतनामा भर लिया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु महराजगंज मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मामले की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
महराजगंज: गैस एजेंसी मालिक की गुंडागर्दी, उपभोक्ताओं को गाली देते वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग pic.twitter.com/D3ArW8YA6N
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026























