महराजगंज
महराजगंज जनपद में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वितरण व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और स्टॉक की स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान संतोषजनक स्थिति पाई गई और सभी चिन्हित पंपों पर डीजल व पेट्रोल की बिक्री सुचारू रूप से संचालित मिली। जिलाधिकारी ने पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी परिस्थिति में गैलन या खुले पात्रों में तेल की बिक्री न की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित पर्यवेक्षण (मॉनिटरिंग) करते रहें ताकि आमजन को ईंधन के लिए किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। गौरतलब है कि जनपद के कुल 149 पेट्रोल पंपों में से 134 वर्तमान में पूरी तरह संचालित हैं। प्रशासन की इस सक्रियता से कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर लगाम लगने की उम्मीद है।
महराजगंज: गैस एजेंसी मालिक की गुंडागर्दी, उपभोक्ताओं को गाली देते वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग pic.twitter.com/D3ArW8YA6N
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026























