बुलंदशहर : अपना दल (एस) ने किया भव्य श्री रामनवमी शोभा यात्रा का स्वागत, जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी का अभिनंदन

स्याना

बुलंदशहर जनपद मे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘श्री रामनवमी’ के पावन अवसर पर जनपद के स्याना क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर जनपद मे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘श्री रामनवमी’ के पावन अवसर पर जनपद के स्याना क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। बुगराशी चौराहे पर अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

शोभा यात्रा के चौराहे पर पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और जय श्री राम के उद्घोष के साथ वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस गौरवशाली क्षण पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय कश्यप ने अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी का फूल-माला, पटका और पारंपरिक पगड़ी पहनाकर भव्य अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष ने भगवान श्री राम की आरती उतारकर जनपद और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुरुषोत्तम सैन, गोपाल शर्मा, दीपक गौतम, प्रतीक भारद्वाज, जितेंद्र लोधी, नितिन लोधी, कृष्ण कुमार, लक्ष्मण भुर्जी (जडेजा), राकेश कुमार, सौरभ कुमार, बालकिशन बाल्मीकि, नवनीत शर्मा, सुरेंद्र लोधी और चेतन त्यागी सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की भी चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिली।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.