सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में विकास की रफ्तार को नई गति देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने नार्थ-साउथ कॉरिडोर के अंतर्गत बर्डपुर-पिपरहवा मार्ग को फोरलेन में विकसित करने के लिए ₹261 करोड़ 49 लाख 63 हजार की भारी-भरकम प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में विकास की रफ्तार को नई गति देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने नार्थ-साउथ कॉरिडोर के अंतर्गत बर्डपुर-पिपरहवा मार्ग को फोरलेन में विकसित करने के लिए ₹261 करोड़ 49 लाख 63 हजार की भारी-भरकम प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। सदर विधायक श्यामधनी राही के विशेष प्रयासों से स्वीकृत हुई इस परियोजना से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
सदर विधायक ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि लगभग 9.400 किलोमीटर लंबी इस फोरलेन सड़क के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी। यह मार्ग क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और तीव्र परिवहन की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे समग्र क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना को कपिलवस्तु की जनता के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।
परियोजना की स्वीकृति मिलने पर विधायक श्यामधनी राही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने वाला है। फोरलेन मार्ग बनने से कपिलवस्तु के पर्यटन और स्थानीय रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होने की संभावना है। इस घोषणा के बाद क्षेत्र के नागरिकों और व्यापारिक संगठनों में भारी उत्साह का माहौल है।
महराजगंज: गैस एजेंसी मालिक की गुंडागर्दी, उपभोक्ताओं को गाली देते वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग pic.twitter.com/D3ArW8YA6N
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026























