निघासन: हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर से सुरक्षित नहीं वाहन, दर्शन करने गए ग्रामीण की बाइक पार

खीरी

खीरी जनपद के निघासन कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला पलिया रोड स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर का है, जहाँ दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


खीरी जनपद के निघासन कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला पलिया रोड स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर का है, जहाँ दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में असुरक्षा का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, थाना सिंगाही के ग्राम रमुआपुर निवासी राज कुमार पुत्र मंगलजीत बीते 21 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक नंबर- UP 31 BL 1094 मंदिर परिसर में खड़ी कर दर्शन करने गए थे। जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर पीड़ित ने निघासन कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मंदिर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग सके।

 

Voice Of News 24