प्रयागराज: गंगा में नहाते समय डूबे चार बच्चे, दो के शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

प्रयागराज

प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र स्थित बामपुर घाट पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ गंगा नदी में स्नान करने गए चार बच्चे गहरे पानी में समा गए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र स्थित बामपुर घाट पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ गंगा नदी में स्नान करने गए चार बच्चे गहरे पानी में समा गए। इस दुर्घटना में दो बालकों की डूबने से मौत हो गई है, जिनके शव गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों बच्चे घाट पर नहा रहे थे कि अचानक पैर फिसलने से वे गहरे पानी की चपेट में आ गए। बच्चों के डूबते ही घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुँची। घंटों की मशक्कत के बाद दो बच्चों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं, जबकि दो अन्य लापता बच्चों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Voice Of News 24