रामनवमी पर गोरखपुर से मनमोहक तस्वीरें,योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन, धोए पांव, मुख्यमंत्री को गिफ्ट में मिला बुलडोजर

गोरखपुर

आज गोरखपुर में योगी ने रामनवमी पर कन्याओं के पांव धो कर चुनरी ओढ़ाई और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज गोरखपुर में योगी ने रामनवमी पर कन्याओं के पांव धो कर चुनरी ओढ़ाई और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी को बुलडोजर गिफ्ट किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रामनवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखपुर में कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने कन्याओं के पांव पखारे और विधि-विधान से पूजन किया। बच्चियों को चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। फिर सभी को अपने हाथों से भोजन परोसा।

इससे पहले, सीएम को 5 साल की बच्ची ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया। योगी ने बच्ची के साथ बुलडोजर पकड़कर फोटो खिंचवाई। फिर बच्ची को वापस लौटाते हुए कहा कि अब इसे ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना। बच्ची का नाम यशस्विनी है। वह परिवार के साथ कानपुर से गोरखनाथ मंदिर आई थी। सीएम ने इसके भी पांव पखारे।

इन बच्चियों के साथ योगी आदित्यनाथ की मनमोहक तस्वीरों को लोग बहुत पसंद कर रहें हैं और सीएम के इस पहल की खूब सराहना हो रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.