गोरखपुर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, फिर से शुरू हुईं रद्द ट्रेनें,कई समर स्पेशल गाड़ी की बढ़ी डेट, पढ़ें पूरी ख़बर

गोरखपुर

गोरखपुर से शुरू हुई दिल्ली-मुंबई की रद्द ट्रेनें,कई समर स्पेशल गाड़ी की बढ़ी डेट, यात्रियों को मिलेगा राहत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोरखपुर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए पहले से चल रही कुछ विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि अब यात्रियों को इन ट्रेनों की सुविधा पहले से अधिक समय तक मिलती रहेगी। ये सभी ट्रेनें अपने पुराने समय, मार्ग और ठहराव के अनुसार ही चलेंगी, जिससे यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।

वडोदरा से गोरखपुर और मऊ के बीच चलने वाली साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन अब जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। इससे उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी, खासकर उन यात्रियों को जो काम या पारिवारिक कारणों से नियमित यात्रा करते हैं।

ये रहीं अवधि बढ़ाई गई ट्रेनें :

09111 वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष (30 मार्च से 27 जुलाई 2026 तक)

09112 गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक विशेष (01 अप्रैल से 29 जुलाई 2026 तक)

09195 वडोदरा-मऊ साप्ताहिक विशेष (04 अप्रैल से 25 जुलाई 2026 तक)

09196 मऊ-वडोदरा साप्ताहिक विशेष (05 अप्रैल से 26 जुलाई 2026 तक)

इसके अलावा, गोरखपुर यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य के चलते जिन ट्रेनों को पहले रद्द किया गया था, उन्हें अब फिर से बहाल कर दिया गया है। यानी ये ट्रेनें अप्रैल 2026 की शुरुआत से दोबारा पटरी पर लौट आएंगी। इससे दिल्ली और मुंबई (बांद्रा टर्मिनस) जैसे बड़े शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खास बात यह है कि इन ट्रेनों में पर्याप्त संख्या में कोच लगाए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सीट मिल सके।

ये रहीं बहाल की गई ट्रेनें :

05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष (03 अप्रैल 2026 से)

05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष (04 अप्रैल 2026 से)
05057 गोरखपुर-दिल्ली विशेष (02 अप्रैल 2026 से)

05058 दिल्ली-गोरखपुर विशेष (03 अप्रैल 2026 से)

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.