सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज-बांसी मार्ग पर मिली पूरी तरह जली हुई बाइक, क्षेत्र में फैली सनसनी

डुमरियागंज/बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज-बांसी मार्ग पर राप्ती नदी के तट स्थित वीरपुर रतनपुर के पास एक जली हुई बाइक मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज-बांसी मार्ग पर राप्ती नदी के तट स्थित वीरपुर रतनपुर के पास एक जली हुई बाइक मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना वीरपुर रतनपुर और रसूलपुर गांव के बीच बने साइफन के पास की है, जहाँ सुनसान जगह पर बाइक का ढांचा मिलने से ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

आज बुधवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए बंधे की ओर निकले, तो उनकी नजर साइफन के पास पड़ी एक बाइक पर पड़ी। बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी और केवल लोहे का कंकाल ही शेष बचा था। सुनसान इलाके में इस तरह जली हुई बाइक मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने जले हुए वाहन के अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में बाइक के पूरी तरह जल जाने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.