औरैया : अछल्दा-अंधियारी मार्ग पर हुए हादसे में घायल एक युवक की मौत, दूसरे का इलाज जारी

औरैया

अछल्दा-अंधियारी मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

औरैया में योगीराज महाविद्यालय के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार, भैसोल गांव निवासी 30 वर्षीय सुघर सिंह (पुत्र राम औतार) ने मंगलवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया है कि हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी और उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां राम कांति का रो-रोकर बुरा हाल था। सुघर सिंह अपने तीन भाइयों में मंझले थे; उनके बड़े भाई सोनू और छोटे भाई ब्रजेंद्र हैं। अंतिम संस्कार के दौरान भी गांव में गमगीन माहौल बना रहा। वहीं, हादसे में घायल दूसरे युवक अर्पित का इलाज कानपुर में अभी भी चल रहा है।

Voice Of News 24